फिल्म- भगवा आतंकवाद, निर्माता- कांग्रेस, निदेशक- पी. चिदम्बरम, मुख्य किरदार- साध्वी प्रज्ञा

Samachar Jagat | Thursday, 27 Apr 2017 06:52:03 PM
The main accused in the Malegaon Blast case Sadhvi Pragya says on congress

भोपाल, मध्य प्रदेश 
मालेगांव ब्लास्ट केस की मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा ने पूरे 9 साल बाद गुरुवार को अपनी भड़ास निकाली। बुधवार को रिहा हुई साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर जमकर शब्द बाण छोड़े। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विशेषकर पी. चिदम्बरम ने उनके खिलाफ साजिश के तहत काम किया। इन्हीं के कारण नौ साल जेल में गुजारने पड़े। 

भोपाल में संवाददाताओं से मुखातिब होते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा "मैं पिछले नौ सालों में मुझे कांग्रेस और एटीएस द्वारा प्रताड़ित किया गया। इस दौरान मुझे मानसिक और शारीरिक रुप से झकझोर कर रख दिया। जेल में मुझे मारने तक की कोशिश की गई।" 

भगवा आतंकवाद शब्द कांग्रेस की देन
साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि भगवा आतंकवाद शब्द को कांग्रेस ने सबसे ज्यादा दुष्प्रचारित किया। कांग्रेस ने इस शब्द को बार-बार इस्तेमाल कर अपने एजेंडे को आगे बढ़ाया। 

गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा मालेगांव ब्लास्ट केस में पिछले नौ साल से जेल में कैद थी। बुधवार को ही उन्हें जमानत पर रिहा किया गया था। 

यह भी पढ़ें-

बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का निधन

इलाहाबाद हाई कोर्ट का इतिहास और ऐतिहासिक फैसले

जानिए, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का ऐतिहासिक सफर, इन्होंने की थी शुरुआत

2500 रुपए वाली 'उड़ान' को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.