राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को दिवाली पर शुभकामनाएं

Samachar Jagat | Sunday, 30 Oct 2016 11:42:34 AM
The Indian President and  Prime Minister greeted the nation on Diwali

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दीपावली के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर एक संदेश में कहा है, दिवाली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में स्थित अपने सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि दिवाली एक बेहतर कल के लिए आशा और आकांक्षाओं का अग्रदूत है।

यह धर्म की जीत और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। मुखर्जी ने कामना की कि इस वर्ष दीपक के प्रकाश में अज्ञानता और दुख का अंधेरा दूर हो और आशा तथा समृद्धि के साथ हमारे जीवन में उजाला हो। अंसारी ने दीपावली के शुभ अवसर पर देश के लोगों को अपनी बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और भगवान राम के महान और सदाचारी जीवन में हमारे विश्वास की पुष्टि करती है। यह पर्व हमारे जीवन में शांति, सछ्वाव, समृद्धि और प्रसन्नता लाएं। मोदी ने एक संदेश में कहा है, दीपावली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री यह दिवाली उत्तराखंड में चीन की सीमा पर स्थित गांव माणा में मनाएगें। इससे पहले भी वह अपनी दिवाली जवानों के साथ मना चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दीपावली के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी समृद्धि की कामना की है।

उन्होंने कहा है कि यह पावन पर्व सभी देशवासियों के लिए शुभ हो। उन्होंने कहा कि ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ अर्थात् ‘अंधेरे से रोशनी की ओर’ जाने के संदेश को चरितार्थ करने वाला यह त्योहार पूरे उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया रहा है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.