पहले आत्मदाह किया, फिर चलती ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 04:36:47 AM
The first self-immolation, jumping on a moving train gave life

फरीदाबाद। हरियाणा के जिला फरीदाबाद में एक व्यक्ति ने पहले अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली और फिर चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
राजकीय रेलवे पुलिस ने शनिवार रात हुई घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मृतक अशोक कुमार मौर्य मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के गांव गंज का रहने वाला है। यहां वह दयालबाग में रहता था।
उन्होंने कहा कि राजमिस्त्री का काम करने वाला अशोक किसी बीमारी के कारण बहुत परेशान था।
घटना की जानकारी मिलने पर एसआई डूंगर सिंह मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त करवाने के बाद उसे मुर्दाघर में रखवा दिया है।
हादसे के वक्त अशोक का कोई परिजन यहां नहीं था। सभी बाहर गए हुए थे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.