सडक दुर्घटना में दंपति की मृत्यु, बेटा घायल

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2016 03:45:19 AM
The couple died in a road accident, son injured

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी के करारी क्षेत्र में आज हुई सडक़ दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दंपति की मृत्यु हो गयी और उनका पुत्र घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि लहना गांव निवासी हसनैन (50) अपनी पत्नी और पुत्र के साथ मोटरसाइकिल से करारी जा रहा था। इलाहाबाद-सिराथू मार्ग पर स्टेट बैंक के सामने पीछे से आ रहे टेम्पो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे हसनैन की मौके पर मृत्यु हो गयी।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान हसनैन की पत्नी की भी मृत्यु हो गयी। हादसे के बाद टेम्पो चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.