लूटपाट करने वाले दस डकैत गिरफ्तार

Samachar Jagat | Sunday, 29 Jan 2017 08:00:02 AM
Ten mobster arrested for looting

गे्रटर नोएडा। पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर लूट करने वाले दस डकैतों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने पूता के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर लूटपाट की दर्जनों वारदातें स्वीकार की है। 

पुलिस उपाधीक्षक जेवर दिलीप सिंह ने बताया कि बीती रात पुलिस ने अशरफ, नजरे आलम, शौकत, हसनैन, यूनुस, याकूब, वाहिद, युसूफ, देवेंद्र व दीपचंद को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने लूट में प्रयोग होने वाली टाटा 709, चार देशी तमंचे, चार चाकू, सबौता गांव से लूटा हुआ 50 कुंतल धान, डकैती में प्रयोग होने वाले आलानकब बरामद किया है। 

उन्होंने बताया कि पूता के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने स्वीकार किया है कि इन लोगों ने गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, गौतमबुद्घनगर, मथुरा, आगरा व राजस्थान के कई जिलों में लूटपाट व डकैती डाली है। 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मेवाती प्रजाति के हैं। पकड़े गये बदमाशों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर भी लूट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.