बाराबंकी में किशोरी के साथ दुराचार, मुकदमा दर्ज

Samachar Jagat | Saturday, 11 Feb 2017 05:40:01 AM
Teenager in Barabanki abuse, prosecution

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र में आज एक किशोरी के साथ दो युवकों द्वारा दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबेहा इलाके में 16 वर्षीय किशोरी शौच के लिए गयी थी तभी गांव में रिश्तेदारी में आये दो युवकों ने किशोरी को पकड लिया और उसके साथ दुराचार किया और फरार हो गये। किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीपी परिजनों को सुनायी। 

परिजन मामला दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे लेकिन पुलिस टालमटोल करती रही। हालांकि बाद में उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सुबेहा थाने में दोनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। युवक अमेठी जिले के इन्हौनी गांव निवासी बताये गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.