जयललिता की तबियत ठीक है : अन्नाद्रमुक

Samachar Jagat | Sunday, 06 Nov 2016 10:36:06 PM
Tamil Naddu CM Jayalalitha is well, says AIADMK

चेन्नई। तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी अन्नाद्रमुक ने आज कहा कि अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री जयललिता की तबियत ‘‘ठीक’’ है। भाजपा नेता तरण विजय अपोलो अस्पताल गए जहां 68 वर्षीय जयललिता भर्ती हैं।

अन्नाद्रमुक प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘ अम्मा जयललिता की तबियत ठीक है। भगवान ने उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दिया है और हमें इसकी खुशी है।’’

इस बीच, विजय ने कहा कि जयललिता के स्वास्थ्य में ‘तेजी से सुधार’ हो रहा है और वह जल्द ही काम पर लौटेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं विशेष तौर पर मुख्यमंत्री के लिए कैलाश पर्वत की मानसरोवर झील से पवित्र जल लेकर आया हूं। अम्मा के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। बहुत जल्द वह अस्पताल से बाहर आएंगी और काम करना शुरू करेंगी।’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.