सुषमा स्वराज की तबीयत खराब, एम्स में भर्ती

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 06:53:22 AM
Sushma Swaraj admitted to AIIMS

नई दिल्ली। तबीयत खराब होने के चलते विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को सोमवार की शाम को एम्स में भर्ती किया गया है। जहां उनके कुछ एंडोक्रिनोलॉजिकल परीक्षण होंगे। वहां कॉर्डियक थोरेसिक सर्जरी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर के अनुसार, ‘‘मंत्री सुषमा स्वराज को शाम करीब 7 : 22 बजे एम्स में भर्ती कराया गया।

उन्हें डायबिटीज है और अन्य चिकित्सकीय समस्याएं हैं। कल उनके कुछ एंडोक्रिनोलॉजिकल परीक्षण होंगे।’’ सुषमा डॉ बलराम ऐरन की निगरानी में कार्डियो-न्यूरो केंद्र में भर्ती हैं। सुषमा (64) को इस साल अप्रैल में एम्स में भर्ती कराया गया था। तब उन्हें छाती में जकडऩ की शिकायत थी। उन्हें नियमित मेडिकल जांच के लिए 25 अक्तूबर को भी अस्पताल लाया गया था।

बताया जा रहा है कि सांस लेने में तकलीफ होने के चलते उन्हें भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनका स्वास्थ ठीक है। सिर्फ रूटीन जांच के लिए वह भर्ती की गई हैं। उनकी कुछ जांच की जानी है। ज्ञात हो कि अप्रैल और पिछले माह भी उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। तब सांस लेने में परेशानी व निमोनिया होने के चलते वह काफी दिनों तक एम्स में भर्ती रही थीं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.