सुषमा स्वराज एम्स में भर्ती

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 03:21:15 AM
Sushma Swaraj admitted to AIIMS

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को सोमवार को एम्स में भर्ती कराया गया जहां उनके कुछ एंडोक्रिनोलॉजिकल परीक्षण होंगे। एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर के अनुसार, ‘‘मंत्री सुषमा स्वराज को शाम करीब 722 बजे एम्स में भर्ती कराया गया। उन्हें डायबिटीज है और अन्य चिकित्सकीय समस्याएं हैं। कल उनके कुछ एंडोक्रिनोलॉजिकल परीक्षण होंगे।’’ सुषमा डॉ बलराम ऐरन की निगरानी में कार्डियो-न्यूरो केंद्र में भर्ती हैं।  सुषमा 64 को इस साल अप्रैल में एम्स में भर्ती कराया गया था। तब उन्हें छाती में जकडऩ की शिकायत थी। उन्हें नियमित मेडिकल जांच के लिए 25 अक्तूबर को भी अस्पताल लाया गया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.