सुपरकॉप के पी एस गिल का निधन

Samachar Jagat | Friday, 26 May 2017 07:46:06 PM
Supercop KPS Gill passes away at 82

नई दिल्ली। पंजाब में आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने में अहम भूमिका निभाने वाले राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक कंवर पाल सिंह गिल का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

गिल इलाज के लिए सरगंगाराम अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। डॉक्टरों के अनुसार, गिल के दोनों गुर्दे खराब थे और उन्हें हृदय रोग भी था। आतंकवादी हरकतों को कुचलने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले गिल दो बार राज्य के पुलिस महानिदेशक रहे। वह कडक़ मिजाज के लिए भी जाने जाते थे।

वह 1995 में भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए। पुलिस सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 1989 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वह भारतीय हॉकी फेडरेशन और इंस्टीट््यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट के अध्यक्ष भी रहे।

गिल 1988 से 1990 तक पंजाब पुलिस महानिदेशक रहे। इसके बाद 1991 में फिर इस पद को संभाला और उन्होंने राज्य में आतंकवादी करतूतों को नियंत्रित करने में सफलता पाई।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.