आगरा में भारत माता की मूर्ति तोड़े जाने के बाद तनाव

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 01:04:35 PM
Statue of Mother India in Agra after breaking strain

आगरा। ताजनगरी आगरा का माहौल आज दिन में तनावग्रस्त हो गया। यहां पर कुछ अराजकतत्वों ने आज दिन में भारत माता की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के साथ हाथ सहित तिरंगा गायब कर दिया। इसके बाद से वहां पर काफी तनाव व्याप्त हो गया। 

अराजक तत्वों ने आगरा जिले के हरीपर्वत थानाक्षेत्र के दीवानी चौराहे पर स्थापित भारत माता की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया जिसके बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है। अराजक तत्वों में प्रतिमा का हाथ तोडक़र उसमे लगे तिरंगा को अपने साथ ले गए। आज कुछ लोग क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देखकर हैरान हो गए। 

प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही भारत विकास परिषद, के साथ ही हिंदूवादी संगठन और बीजेपी कार्यकर्ता दीवानी चौराहे पर जुटने लगे। वहां पर एकत्र लोगों ने कहा कि यह माहौल खराब करने की साजिश है। 

इतना ही नहीं लोग हाथ के साथ तिरंगा गायब होने को देशद्रोह का मामला बता रहे हैं। तनाव को देखते हुए भरी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है।इससे पहले भी करीब एक वर्ष पूर्व शरारती तत्वों ने इस प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस प्रतिमा को 2000 में भारत विकास परिषद ने स्थापित करवाया था। इस प्रतिमा के पास बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के लोग एकत्र हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.