श्रीलंकाई महिला शरणार्थी ने खुदकुशी की

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 04:37:29 AM
Sri Lankan refugee girl commits suicide

कोयंबटूर। कर्ज चुकाने को लेकर शराबी पति के दोस्तों और पड़ोसियों के तानों से आजिज आकर एक श्रीलंकाई महिला शरणार्थी ने आज पास के मेट्टुपलयम में अपने घर में खुद को आग लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने कहा कि पेशे से पेंटर शांताकुमार ने शराब पीने के लिए लोगों से कर्ज ले रखा था और जब वह कर्ज नहीं चुका सका तो उसने अपनी पत्नी दर्शिनी को कर्ज चुकाने के लिए कहना शुरू कर दिया।

बेइज्जती सहने में असमर्थ दर्शिनी ने आज सुबह खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।
उसकी चीख सुनकर पड़ोसी घटनास्थल की ओर भागे और यहां उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दंपति के दो बच्चे हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.