श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 16 मछुआरों को किया गिरफ्तार

Samachar Jagat | Thursday, 23 Mar 2017 04:40:20 AM
Sri Lankan Navy arrests 16 fishermen of Tamil Nadu

तमिलनाडु। श्रीलंका की नौसेना ने दो अलग-अलग घटनाओं में अपने जल क्षेत्र में मछली पकडऩे के आरोपों में 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

रामेश्वरम मछुआरा संघ के अध्यक्ष एस एमेरिट ने कहा, ‘‘नागपट्टिनम जिले के मछुआरे शाम समुद्र में गये थे और नेदुनथीवा के निकट मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान श्रीलंका के नौसैनिकों ने उनको घेर लिया और उनकी नौकाओं के साथ उन्हें श्रीलंका के कंगेशांगथुराई तट ले गये।’’

उन्होंने बताया कि दूसरी घटना में रामेश्वरम के आठ मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वे द्वीप राष्ट्र के तालीमन्नार के निकट मछली पकड़ रहे थे।  इस द्वीप राष्ट्र के अधिकारियों ने कल थांगछीमदम के दस मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.