श्रीलंका ने तमिलनाडु के पांच मछुआरों को रिहा किया

Samachar Jagat | Thursday, 03 Nov 2016 04:33:56 AM
Sri Lanka releases 5 fishermen of Tamil Nadu

रामेश्वरम तमिलनाडु। पिछले महीने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़े गए तमिलनाडु के पांच मछुआरों को आज इस द्वीप देश की एक अदालत ने रिहा कर दिया।

मत्स्य पालन विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकडऩे के आरोप में पुदुकोट्टई जिले के इन मछुआरों को पांच अक्टूबर को हिरासत में लिया गया था और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

पुदुकोट्टई के मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक शेखर ने बताया कि उनके रिहाई के आदेश से पहले पांचों को अदालत में पेश किया गया।
अधिकारियों ने यहां बताया कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़े गए रामेश्वरम के कुछ और मछुआरों को अगले एक या दो दिन में छोड़े जाने की उम्मीद है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.