विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद सपा ने बदला अपना नारा  

Samachar Jagat | Monday, 27 Mar 2017 07:56:58 PM
SP revenge his slogan after defeat in assembly elections

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ‘काम बोलना है’ नारे के साथ बड़ी हार का सामने करने वाली समाजवादी पार्टी ने अब इसे बदल लिया है।

इस हार के बाद चिंतन-मनन में डूबी समाजवादी पार्टी का नया नारा ‘आपकी साइकिल सदा चलेगी आपके नाम से,फिर प्रदेश का दिल जीतेंगे हम मिलकर अपने काम से’ होगा।

विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस चुनावोंं में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की। समाजवादी पार्टी इन चुनावों के दौरान ‘काम बोलना है’ नारे के साथ मैदान पर उतरी। जिसमें उसे सफलता नहीं मिली।

चुनावों में सपा को कई कारणों से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पार्टी की हार का प्रमुख कारण अंदरूनी कलह को माना जा रहा है। इन चुनावों से पहले ही पार्टी कई गुटों में बट गई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए अभी से काम करना शुरू कर दिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने दिखाना शुरू कर दिया है कि वह अभी भी पार्टी के सर्वेसर्वा होंगे। पार्टी के नए नारे में भी उनकी यही मंशा जाहिर होती है।  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.