UP विधानसभा चुनाव में सपा नहीं करेगी गठबंधन : मुलायम

Samachar Jagat | Thursday, 10 Nov 2016 02:56:46 PM
SP in UP elections will not aligned with any party mulayam singh

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आज एलान किया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा के आगामी चुनाव में उनकी पार्टी किसी दल के साथ गठबंधन नही करेगी।

यादव ने यहां पत्रकारों से कहा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहले लिये गये फैसले पर हम आज भी अडिग है। सपा विधानसभा चुनाव में किसी दल से गठबंधन नही करेगी और अपने बूते चुनाव मैदान में उतरेगी। 

सपा मुखिया ने कल नई दिल्ली में जनता दल (यू) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नेताओं से मुलाकात की थी। उन्होने कहा कि सपा केवल विलय की इजाजत देगी। इसके अलावा किसी से भी हम कोई तालमेल नही करेंगे। 

यादव ने हालांकि इस बारे में कल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा दिये गये बयान पर टिप्पणी करने से साफ इंकार कर दिया। मुख्यमंत्री ने कल कहा था कि महागठबंधन बनने की दशा में पार्टी को 300 सीटों मिल सकती हैं। यादव ने कहा इस राजनीतिक मुद्दे पर मैं बाद में विस्तृत जानकारी दूंगा।

सपा सुप्रीमो के बयान से विधानसभा चुनाव से पहले सपा के महागठबंधन का प्रयास एक बार फिर पटरी से उतर गया। इससे पहले मुलायम सिंह यादव ने कल रालोद अध्यक्ष अजित सिंह और जनता दल (यू) अध्यक्ष शरद यादव से नई दिल्ली में गठबंधन की संभावनाओ को लेकर मुलाकात की थी मगर यादव के आज बयान से लगता है कि तीन दलों के नेताओं के बीच बातचीत का कोई सार्थक परिणाम नही निकल सका। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.