आधार से जुड़ी सूचनाओं की सुरक्षा के इंतजाम होंगे मजबूत : जेटली

Samachar Jagat | Wednesday, 29 Mar 2017 07:25:51 PM
solid arrangement of security of information related to the Aadhar: jaitley

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को दावा किया कि आधार से जुड़ी सूचनाओं और आंकड़ों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है तथा भविष्य में इसे और मजबूत बनाया जाएगा।

जेटली ने राज्यसभा में वित्त विधेयक 2017 पर चली चर्चा के जवाब में आधार से जुड़ी सूचनाओं के सार्वजनिक होने की आशंका को खारिज करते हुए कहा कि हैङ्क्षकग जैसे प्रयासों से बचने के लिए आधार में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के आधार कार्ड की जानकारी सार्वजनिक की गई है और उनकी पत्नी ने इस पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि आधार को आयकर रिटर्न से जोडऩे के खतरनाक परिणाम हो सकते हैं। अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन की सूचनाएं और आंकडों में भी सेंध लगा दी जाती है।

जेटली ने कहा कि ‘सूचनाओं और आंकड़ों’ की चोरी का आधार से कोई लेना देना नहीं है। आयकर रिटर्न से आधार को जोड़े बिना भी सूचनाओं और आंकड़ों की चोरी हो सकती है।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पेंटागन के पास आधार नहीं है, लेकिन सूचनाओं और आंकड़ों को हैक किया गया। इससे साबित होता है कि हैङ्क्षकग और आधार का कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा कि धोनी का मामला अपवाद है। यह एक कर्मचारी को अपरिपक्व व्यवहार के कारण हुआ। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे नौकरी से हटा दिया गया है।

इसके अलावा संबंधित कंपनी को 10 वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। गौरतलब है कि सरकार ने एक जुलाई से आयकर रिटर्न में आधार संख्या का उल्लेख करना कर दिया है। विपक्ष इसका विरोध कर रहा है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.