इस साल होगा सामान्य से कम मानसून : स्काईमेट

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Mar 2017 05:46:01 AM
Skymet predicts below normal Monsoon this year

नई दिल्ली। मौसम का अनुमान लगाने वाली एक एजेंसी ने सोमवार को कहा कि इस साल मानसून सामान्य से कम रहेगा और पश्चिम भारत में कम वर्षा होने की संभावना है।

प्रशांत महासागर के पानी के गर्म होने से संबंधित परिघटना अल नीनो को इस साल संभावित कमजोर मानसून के कारणों में एक बताया जा रहा है।

दूसरी निजी मौसम अनुमान एजेंसी वेदर रिस्क ने इस साल अल-नीनो परिघटना का अनुमान लगाया है और कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्ताद्र्ध के दौरान मानसून पर इसका नकारात्मक असर हो सकता है।

वैसे भारतीय मौसम विभाग अगले महीने अपना मानसून अनुमान जारी करेगा।

स्काईमेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जतिन सिंह ने बताया कि मानसून के पूर्वाद्र्ध में उत्तराद्र्ध की तुलना में अच्छी वर्षा हो सकती है।

गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों में औसत से कम वर्षा हो सकती है जबकि पूर्वी भारत खासकर ओडि़शा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में सामान्य मानसून रहने की उम्मीद है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.