झारखंड में अभ्यास के दौरान मोर्टार गोले में विस्फोट, BSF के छह जवान घायल

Samachar Jagat | Friday, 24 Mar 2017 10:04:54 PM
Six soldier of BSF injured in blast in mortar shell during practice in Jharkhand

झारखंड के हजारीबाग जिले में अभ्यास के दौरान एक मोर्टार गोले में आज विस्फोट होने से बीएसएफ के छह जवान घायल हो गए। 

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के सीतागढ़ स्थित फायरिंग रेंज में हुई घटना की सूचना दोपहर करीब एक बजे मिली। अभ्यास के दौरान 51 एमएम का मोर्टार गोला अपने लक्षित निशाने से पहले ही फट गया और जवान घायल हो गए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, जवान मोर्टार दागने का अभ्यास कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थित बतायी जा रहा है।

राजस्थान के जैसलमेर फायरिंग रेंज में 17 मार्च को भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें चार जवान घायल हो गए थे। 


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.