अब सिद्धू को CM बनाने की उठी मांग, ‘AAP’ ने कांग्रेस को घेरा

Samachar Jagat | Monday, 23 Jan 2017 10:10:14 AM
Sidhu now demand arose to CM AAP Congress hoop

अमृतसर। बीजेपी छोडक़र कांग्रेस का हाथ थामने वाले पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू अब पार्टी के लिए नया विवाद का कारण बन सकते हैं। अमृतसर में हाल ही में कुछ पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर विवाद खड़ा होना लाजिम है। अमृतसर ईस्ट में लगे पोस्टरों में अपील की गई है कि सिद्धू को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस को वोट दें।

आपको बता दें कि सिद्धू अमृतसर ईस्ट से ही चुनाव लड़ रहे हैं। इस तरह के पोस्टर लगना प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच खट्टे-मीठे रिश्ते कांग्रेस के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। पोस्टर में सिद्धू के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी हैं। पंजाब में कांग्रेस कैप्टन के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रही है।

हालांकि, पार्टी ने अभी तक मुख्यमंत्री पद के नाम का ऐलान नहीं किया है। वहीं, इस पोस्टर के बाद आम आदर्मी पार्टी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। आप नेता संजय सिंह ने ट्वीट किया कि कहा था कांग्रेस आपस में अच्छा लड़ेगी। कांग्रेस बुरी तरह हार रही है, लेकिन सीएम का सपना सिद्धू व अमरिंदर दोनों देख रहे हैं।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.