मप्र के मुख्यमंत्री के तौर पर चौहान पूरे कर रहे हैं 11 साल

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 09:37:00 PM
Shivraj Singh Chouhan to complete 11 years as Madhya Pradesh CM on Tuesday

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे कर रहे हैं, जो कि अपने आप में एक रिकार्ड है। भाजपा इस अवसर पर प्रदेश के सभी 62,926 मतदान केनें में घर-घर दीपोत्सव के रूप में मनाएगी।

मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के कार्यकाल को जनसेवा एवं जनकल्याण के 11 वर्ष निरूपित करते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा इस अवसर को विभिन्न तरीकों से मनाएगी। इसमें प्रदेश में 62,926 मतदान केनें के प्रत्येक घर में दीप जलाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 30 नवम्बर से एक पखवाड़े तक प्रदेश में हितग्राही सम्मेलन आयोजित कर व्यक्तिमूलक, परिवारमूलक योजनाओं के लाभार्थियों से जीवन्त संवाद बनाने के लिए हितग्राही सम्मेलनों की श्रृंखला आयोजित की है। 29 नवंबर को भोपाल के सुभाष चौक में शाम 6 बजे वृद्घजन और आमजन मुख्यमंत्री चौहान का सम्मान करेंगे।

चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सभी वर्गों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। इससे समाज के युवा, महिलाओं, बालिकाओं सहित सभी वर्गो को लाभ पहुंचा है।

उन्होंने प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि चौहान ने 11 वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में न होकर जनसेवक के रूप में पूरे किए हैं।

चौहान प्रदेश के लगातार तीसरी दफा मुख्यमंत्री बने हैं और मध्यप्रदेश के इतिहास में ऐसे पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने लगातार प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे अधिक 11 साल पूरे किए हैं।

मध्यप्रदेश का गठन एक नवंबर 1956 में हुआ। चौहान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सबसे पहले 29 नवंबर 2005 में शपथ ली थी। चौहान के नेतृत्व में भाजपा ने वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में 230 सीटों में से 143 पर विजय के साथ बहुमत हासिल कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया था। तब चौहान वर्ष 2008 में दूसरी दफा प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले के आरोपों के बावजूद चौहान वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की 165 विधानसभा सीटों पर जीत के साथ 14 दिसंबर 2013 को तीसरी दफा मुख्यमंत्री बने।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.