शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा सोशल मीडिया पर सक्रिय, सतर्क रहें

Samachar Jagat | Friday, 10 Mar 2017 05:32:19 AM
Shah told BJP workers, be active, actively on social media

अहमदाबाद। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आज कहा कि वे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें और गुजरात सरकार के अच्छे कार्यों को प्रचारित करने और नकारात्मक प्रचार का जवाब देने के लिए इस मंच का उपयोग करके लोगों तक पहुंचें।

पार्टी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि गुजरात दौरे के तीसरे दिन शाह ने गांधीनगर में भाजपा मुख्यालय में राज्य के नेताओं और मंत्रियों के साथ दो बैठकें की। गुजरात में वर्ष 2017 के अंत में चुनाव होने है जहां दो दशकों से भाजपा सत्ता में है।

इसमें बताया गया कि भाजपा की सोशल मीडिया टीम की पहली बैठक में शाह ने सोशल मीडिया पर सक्रिय और सतर्क रहने के बारे में बात की। इस बैठक में मुख्यमंत्री विजय रूपानी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और गुजरात भाजपा प्रमुख जीतू वघानी ने भाग लिया। 

इसके बाद शाह ने गुजरात में मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य एवं पार्टी के भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा के लिए राज्य नेताओं के साथ बैठक की। -(एजेंसी)



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.