मनाली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन लड़कियां छुड़ाई गईं, दो गिरफ्तार

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 05:07:35 AM
Sex racket busted in Manali, three girls were rescued, two arrested

शिमला। मनाली में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है और एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज कहा कि कल आधी रात एक होटल में दबिश डाले जाने के बाद इस रैकेट का भंडाफोड़ किया गया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पुरानी मनाली में कुछ होटल व्यवसायी एक सेक्स रैकेट को ‘प्रोत्साहित’ कर रहे हैं और इसके लिए हिमाचल के बाहर से लड़कियां लाई जा रही हैं। पुलिस की एक टीम ने एक होटल पर छापा मारा और तीन लड़कियों को छुड़ाया।
मनाली के डीएसपी पुनीत रघु ने पीटीआई को बताया कि होटल प्रबंधक पूजा जो हरिद्वार से है और मंडी के टूरिस्ट गाइड देवी सिंह को गिरफ्तार कर उन पर देह व्यापार निवारण कानून की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हिमाचल के बाहर की इन लड़कियों को अदालती आदेश के मुताबिक एक आश्रय गृह भेज दिया गया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.