फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूट के सात आरोपी गिरफ्तार

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Feb 2017 06:52:02 AM
Seven accused of robbing the finance company employees arrested

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की पुलिस ने एक फायनेंस कम्पनी के कर्मचारियों के साथ की गयी लूट का खुलासा करते हुए इस मामले के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों के खिलाफ देवास और इंदौर के विभिन्न थानों में पहले से ही कई गंभीर अपराध दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक बी कल्याण चक्रवर्ती ने आज बताया कि गत 19 जनवरी को जिले के बलवाडा थाने के अंतर्गत ओखलेश्वर और चैनपुरा के बीच फायनेंस कम्पनी के संग्रहकर्ता सुभाल सिंह और एरिया मैनेजर विमलेश कुमार को आरोपियों ने लूट लिया था। फायनेंस कम्पनी के ये कर्मचारी वसूली कर वापस लौट रहे थे। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर डेढ लाख रुपए नगद, एक लेपटॉप, नेट सेटर सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो गये।

चक्रवर्ती ने बताया कि दो आरोपियों जीवन भीलाला निवासी श्यामपुरा जिला देवास और गणेश भीलाला को पुलिस ने 22 फरवरी को गिरफ्तार किया था। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इनके पास से लूट में प्रयुक्त की गयी मोटर साइकिल और 28 हजार रूपए जप्त किया गया है। इन्होंने अपने गिरोह के साथियों के नाम भी कबूला। पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्य हेमन्त, राजेश, आकाश, रोहित, महेश निवासी इंदौर को भी कल गिरफ्तार कर लिया।

लूट की राशि की बरामदगी की कार्रवाई जारी है। एक अन्य आरोपी रमेश निवासी श्यामपुरा देवास फरार है। यह तीन वर्ष पूर्व थाना शिप्रा इंदौर के लूट के प्रकरण में सेंट्रल जेल इंदौर में कैद रहा था। इस दौरान उसकी दोस्ती आकाश और रोहित से हुई थी। इसके बाद इन आरोपियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.