मुठभेड़ मामले में हस्तक्षेप करे उच्चतम न्यायालय : कांग्रेस

Samachar Jagat | Tuesday, 01 Nov 2016 04:53:18 PM
SC must intervention in bhopal encounter Congress

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रतिबंधित संगठन सिमी के आठ आतंकवादियों के भोपाल में पुलिस की कार्रवाई में मारे जाने के मामले में उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप की मांग करते हुए आज कहा कि यह मुठभेड़ फर्जी दिखाई देती है।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि एक ही स्थान पर सिमी के आठ आतंकवादियों के मारे जाने की घटना संदेह से भरी हुई है। इस पूरे मामले की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय को एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश नियुक्त करना चाहिए।

खडग़े ने कहा,‘मैंने भी टेलीविजन पर कुछ फोटो देखी हैं। इनसे यह घटना संदिग्ध लगती है। यह मानना कठिन है कि एक ही स्थान पर पुलिस की कार्रवाई में एक साथ आठ लोग मारे गए हों। इस मामले की जांच होनी चाहिए और उच्चतम न्यायालय को इस मामले की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश की नियुक्ति करनी चाहिए। सारे संदेह समाप्त हो जाएंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.