BJP सरकार बनी तो समाप्त करेंगे जातिवाद और परिवारवाद : अमित शाह

Samachar Jagat | Saturday, 25 Feb 2017 02:47:16 PM
SAYS AMIT SHAH UTTAR PRADESH ELECTION

अंबेडकरनगर (उप्र)। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि सपा और बसपा ने 15 साल में उत्तर प्रदेश को ‘बर्बाद’ कर दिया है। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने पर जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण को समाप्त कर दिया जाएगा। शाह ने यहां एक चुनावी रैली में मतदाताओं से कहा कि आपने सपा और बसपा को मौका दिया, कांग्रेस को मौका दिया।

अब एक मौका प्रधानमंत्री मोदी जी को दे दीजिए। उत्तर प्रदेश में जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण समाप्त कर देंगे। भाजपा सरकार बनने पर राज्य के ‘कत्लखाने’ बंद करने का ऐलान करते हुए शाह ने कहा कि वह प्रदेश में खून की नहीं, बल्कि दूध और घी की नदियां बहाना चाहते हैं।

शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस दिन बीजेपी का मुख्यमंत्री शपथ लेगा, रात बारह बजे के पहले राज्य के सारे कत्लखाने बंद कर दिये जाएंगे। अब तक प्रदेश में गाय, भैंस और बैल के खून की नदियां बहायी गई। हम भी चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में नदियां बहें लेकिन खून की नहीं, बल्कि दूध और घी की नदियां।

गौरतलब हैं कि बीजेपी के 2017 के उत्तर प्रदेश चुनाव घोषणापत्र में भी कहा गया कि सपा शासनकाल में उत्तर प्रदेश में पशु धन की संख्या में गिरावट आई है। इसमें उल्लेख है कि सभी अवैध कत्लखानों को पूरी कठोरता से बंद किया जाएगा और सभी यांत्रिक कत्लखानों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.