सरोजिनी नायडू की डेथ एनिवर्सरी नेताओं के लिए बनी मजाक

Samachar Jagat | Thursday, 02 Mar 2017 12:47:48 PM
Sarojini Naidu Death Anniversary leaders made fun

शिवकिशोर शर्मा
जयपुर। आज ही के दिन कवियत्री सरोजिनी नायडू ने दुनिया को अलविदा कहा था। उस दिन देश के नामचीन कवियों और समाजसेवियों ने नायडू को भीगी आंखों से विदाई दी थी। अब जमाना सोशल मीडिया का हैं तो लोग सोशल मीडिया के माध्यम से ही जन्म दिन हो, या फिर डेथ एनिवर्सरी इसी पर लोगों को विश करते हैं और श्रद्धाजंलि अर्पित करते हैं।

ऐसा मामला सामने आया हैं सरोजिनी नायडू की डेथ एनिवर्सरी पर, जहां पर पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नायडू को टिवटर पर श्रद्धांजलि देने की बजाएं जन्मदिन की बधाईयां दे डाली। मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपना ट्विट बदलते हुए नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बात करें राहुल गांधी की तो उन्होंने भी बिना अपने ज्ञान का उपयोग किए ममता बनर्जी के ट्विट को कॉपी कर सरोजिनी नायडू को श्रद्धांजलि दे दी।
कब हुआ था जन्म

आपको बता दें कि सरोजिनी नायडू को जन्म 13 फरवरी 1879  को भारत के हैदराबाद नगर में हुआ था। इनके पिता अघोरनाथ चट्टोपाध्याय एक नामी विद्वान तथा मां कवयित्री थीं और बांग्ला में लिखती थीं। बचपन से ही कुशाग्र-बुद्धि होने के कारण उन्होंने 12 वर्ष की अल्पायु में ही 12हवीं की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की और 13 वर्ष की आयु में लेडी ऑफ दी लेक नामक कविता रची।

कब हुई मौत

2 मार्च 1949 को उनका देहांत हुआ। 13 फरवरी 1964 को भारत सरकार ने उनकी जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में 15 नए पैसे का एक डाकटिकट भी जारी किया।

आईये आपको दिखाते हैं ममता बनर्जी और राहुल गांधी के ट्विटर

आईये आपको दिखाते हैं ममता बनर्जी और राहुल गांधी के ट्विटर



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.