सपा सांसद ने मांगा सचिन और रेखा से इस्तीफा, राज्यसभा में कम उपस्थिति पर उठाए सवाल

Samachar Jagat | Thursday, 30 Mar 2017 08:11:57 PM
Samajwadi Party MP demanded from Sachin and rekha resign

नई दिल्ली। राज्यसभा में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और फिल्म अभिनेत्री रेखा की कम उपस्थिति पर अब सवाल उठने लगे हैं।

राज्यसभा में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के एक सदस्य ने इन दोनों हस्तियों के सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं होने पर आपत्ति जताई है।

सपा के नरेश अग्रवाल ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि अगर सचिन और रेखा की सदन के प्रति रुचि नहीं है तो क्या उन्हें इस्तीफा नहीं दे देना चाहिए।

उन्होंने बताया कि राज्यसभा में संवैधानिक व्यवस्था के तहत 12 सदस्य मनोनीत किए जाते हैं। उनमें से कई नेताओं की सदन में उपस्थिति ना के बराबर रहती है। उनके अनुसार इसका आशय यह हो सकता है कि सदन के प्रति उनकी रुचि नहीं है, अगर ऐसा है तो क्यों न उन्हें अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।

अग्रवाल के इस मुद्दे पर उपसभापति पीजे कुरियन ने कहा कि यह व्यवस्था का प्रश्न नहीं है और राज्ससभा सदस्य ऐसी हस्तियोंं को सदन में आने के लिए कह सकते हैं।

जानकारी के अनुसार इस समय 12 मनोनीत सदस्यों में सचिन तेंदुलकर, रेखा, अनु आगा, एमसी मैरीकॉम, के पारासरन, गोपी सुरेश, सुब्रमण्यन स्वामी, संभाजी छत्रपति, स्वप्न दासगुप्ता, रूपा गांगुली, नरेंद्र जाधव और केटीएस तुलसी शामिल हैं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.