यूपी : पिता-पुत्र में सुलह की कोशिशें तेज, साइकिल चुनाव चिन्ह पर असमंजस बरकरार !

Samachar Jagat | Friday, 06 Jan 2017 10:54:02 AM
samajwadi-party-feud-clash-between-akhilesh-mulayam-continuous

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में मचे घमासान को शांत कराने में पूरा सैफई परिवार जुट गया है। गुरुवार देर रात तक बाप बेटे के बीच सुलह की कोशिशे चलती रही। सूत्रों के अनुसार फिलहाल अखिलेश और मुलायम खेमे की दरार भरती नज़र नहीं आ रही है। इधर पार्टी की कमान अपने हाथ में लेने के बाद अखिलेश ने संगठन में बदलाव शुरु कर दिया हैं।

गुरुवार देर रात शिवपाल यादव,अमर सिंह और मुलायम सिंह यादव से मिलकर वापस लौटे है। लेकिन तीनों बिना कुछ कहे मुलायम सिंह यादव के घर से सीधे बाहर निकल गए।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं अखिलेश गुट का पार्टी पर दावा मज़बूत हो रहा है। अखिलेश ने विधायको को भरोसा दिलाया है कि मौजूद किसी भी विधायक का टिकट नहीं कटेगा। इसके साथ ही अखिलेश यादव के बनाए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने 7 ज़िलाध्यक्षों को बदल दिया है बताया जा रहा है कि बदले गए सातों ज़िलाध्यक्ष शिवपाल गुट के हैं।

साइकिल चुनाव चिन्ह पर असमंजस बरकरार

यूपी में अब यह आम चर्चा है कि आखिरकार चुनाव चिन्ह साइकिल किस गुट के पास जाएगा। लेकिन अभी तक इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पिछले दिनो चुनाव आयोग में दोनों गुटो ने साइकिल चुनाव चिन्ह पर अपना दावा किया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.