गया। बिहार के गया जिला के डेल्हा थानांतर्गत कल्याणपुर मोहल्ले में अज्ञात हमलावरों ने राजद के पूर्व विधायक महेश सिंह यादव के एक रिश्तेदार की आज गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस उपाधीक्षक नगर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का नाम रजत 22 है और वे पूर्व विधायक महेश सिंह यादव के दिवंगत साला सुरेन् यादव के पुत्र थे।
रजत की मां और पेशे से शिक्षिका सुकीर्ति राय ने पुलिस को बताया कि वह आज सुबह मेडिकल थाना अंतर्गत नैली गांव में स्थित अपने स्कूल में बच्चों को पढाने चली गयी थीं।
उन्होंने बताया कि जब वह वापस दोपहर बाद अपने घर लौटी तो रजत को एक कमरे में खून से लथपथ पडा पाया।
सुकीर्ति ने बताया कि वे अपने घायल पुत्र को लेकर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।