उत्तराखंड: लोहाघाट सीट पर पुनर्मतदान के आदेश

Samachar Jagat | Sunday, 12 Mar 2017 11:38:06 AM
Re election Orders on Uttarakhand Lohaghat Seat

देहरादून। निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में लोहाघाट विधानसभा सीट के एक मतदान केन्द्र पर फिर से मतदान कराए जाने के आदेश दिए हैं। यहां ईवीएम में गड़बड़ी के कारण बीच में ही मतगणना रोकनी पड़ी थी।

राज्य के निर्वाचन कार्यालय ने कल रात यहां कहा कि कर्णकरायत में गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में मतदान केन्द्र संख्या 128 पर पुन मतदान के आदेश दिए गए हैं। यहां तकनीकी खामी के कारण ईवीएम ने नतीजे दिखाना बंद कर दिया था जिससे प्रशासन को मतगणना रोकनी पड़ी थी।

कार्यालय ने कहा कि 15 मार्च को फिर से मतदान कराया जाएगा। उसी शाम को मतगणना की जाएगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।

जब ईवीएम बंद हुई तो भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फरत्याल अपनी करीबी प्रतिद्वंदी कांग्रेस के खुशाल सिंह से 450 मतों से आगे चल रहे थे।

भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करते हुए 70 में से 56 सीटों पर कब्जा किया है। जबकि कांग्रेस केवल 11 सीटों पर सिमट गई।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.