बचत खातों से पैसे निकालने की निर्धारित सीमा समाप्त

Samachar Jagat | Monday, 13 Mar 2017 08:42:23 PM
RBI emove ban deadline to withdraw money from savings accounts

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से केंद्रीय बैंक ने बड़ी घोषणा की है। अब नकद निकासी पर निर्धारित सीमा हटा ली गई है। यानि अब आप जितने चाहे उतने पैसे निकाल सकेंगे। इससे पहले आरबीआई ने एटीएम और चैक से दो चरणों में पैसे निकालने की सीमा बढ़ाई थी।

20 फरवरी से बचत खातों से हर हफ्ते 24,000 रुपए की जगह 50,000 रुपए  तक निकाले जाने की छूट की गई थी। मौद्रिक नीति की समीक्षा की घोषणा के दौरान रिजर्व बैंक डिप्टी गवर्नर उर्जित पटेल ने इसकी जानकारी दी थी। नोटबंदी के बाद कैश निकासी की सभी तरह की सीमाएं होली के दिन से समाप्त हो गई हैं।

चालू खातों, ओवरड्राफ्ट और कैश क्रेडिट खातों से निकासी की सीमा 30 जनवरी को ही समाप्त कर दी गई थी। साथ ही एक फरवरी से ए.टी.एम. से निकासी की सीमा भी समाप्त कर दी गई थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.