रेप पीडि़ता के परिजनों ने पुलिस पर लगाया धमकाने का आरोप

Samachar Jagat | Saturday, 04 Mar 2017 09:08:23 AM
Rape victim family accused the police alleged threatening

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता गायत्री प्रजापति द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म की शिकार नाबालिग बच्ची के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस उन्हें धमका रही है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और बताया कि इस संबंध में पीडि़त परिवार वालों ने शिकायत भी दर्ज कराई है। दिल्ली के हौज खास पुलिस थाने में गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि पीडि़ता के परिवार वालों ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस मामला वापस लेने के लिए डरा-धमका रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस का एक दल गुरुवार को पीडि़ता का बयान लेने एम्स आया था, जहां पीडि़ता का इलाज चल रहा है।

बिस्वाल ने बताया, हमने अब तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। हम अभी पीडि़ता के परिवार वालों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रजापति और सात अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी प्रजापति अभी फरार चल रहे हैं।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.