राम मंदिर मुद्दाः गिरीराज सिंह ने कहा हिंदू-मुस्लिम का डीएनए एक, मिलकर करेंगे राम मंदिर का निर्माण

Samachar Jagat | Monday, 27 Mar 2017 02:22:56 PM
Ram temple issue: Giriraj Singh said DNA of Hindu-Muslim one, will together make Ram temple

पिछले हफ्ते सुप्रीमकोर्ट द्वारा राम मंदिर को लेकर की गई टिप्प्णी के बाद से मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। कई पार्टियों के नेता इस मुद्दे को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त कर चुके है। 

इसी बीच केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी नेता गिरीराज सिंह ने दावा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अवश्य होगा। उन्होंने कहा कि हिंदू और मुसलमान का डीएनए एक ही है, ऐसे में दोनों मिलकर राम मंदिर का निर्माण करेंगे।

केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने दावा कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण होगा और 200 फीसदी होगा। उन्होंने कहा कि हिंदू और मुसलमान दोनों मिलकर राम मंदिर बनाएंगे, क्योंकि मुसलमान भी हमारे वंशज हैं।

दोनों का डीएनए एक ही है। हिंदू और मुसलमानों के पूर्वज एक ही हैं। हालांकि अब धर्म अलग-अलग हो गया है, इबादत अलग हो गई है, लेकिन हमारे पूर्वज एक ही हैं। 

केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि मुसलमानों की भी आस्था राम मंदिर में है और अपने पूर्वजों की याद में हम मिलकर राम मंदिर का निर्माण अवश्य करेंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.