बीजेपी की जीत के लिए राजनाथ ने जताया आभार

Samachar Jagat | Saturday, 11 Mar 2017 01:04:50 PM
Rajnath expresses gratitude for BJP victory

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिल रही भारी सफलता के लिए वहां की लोगों का आभार व्यक्त किया है।

सिंह ने मतगणना के अधिकतर रुझान आने के बाद शनिवार को ट्विटर पर कहा कि इस ऐतिहासिक जीत के लिए हम सभी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद देते हैं एवं उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

केंद्रीय बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस परिणामों से तय हो गया है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। उन्होंने पार्टी में विश्वास व्यक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की जनता को धन्यवाद दिया है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश में जीत को ऐतिहासिक बताते हुए राज्य को जनता को बधाई दी है और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.