राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 12:32:24 PM
Rahul Gandhi was the Congress Twitter account hacked

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद अब कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक ट्विटर खाता ही हैक हो गया है। पार्टी का ट्विटर अकाउंट गुरुवार सुबह हैक कर लिया गया। हैकर्स ने कांग्रेस पार्टी का ट्विटर खाता हैक कर उससे कई अपमानजनक ट्वीट किए। कांग्रेस के ट्विटर को हैक कर कई ट्वीट किए गए हैं। एक ट्वीट में कहा गया है, क्रिसमस स्पेशल के लिए बने रहिए। आपकी पार्टी को रसातल में ले जाने के लिए हमारे पास पर्याप्त सूचनाएं हैं।

राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक, पोस्ट कीं अभद्र टिप्पणी और...

एक अन्य ट्वीट के मुताबिक, हर मंदबुद्धि जो यह सोचता है कि हमारे पास राजनीतिक एजेंडा है। नहीं, हमारे पास नहीं है। एक अन्य ट्वीट के मुताबिक, भ्रष्ट राजनीतिक पार्टी निर्दोष हैकर्स के बारे में अपमानजनक बात करने की कोशिश कर रही है। तुम क्या सोचते हो कि तुम कूल हो? एक अन्य ट्वीट में कहा गया है, याद रखो। हमारी संख्या बहुत अधिक है, हमसे मत भिड़ो।

द्रमुक प्रमुख करुणानिधि अस्पताल में भर्ती

इससे पहले बुधवार को राहुल गांधी का ट्विटर खाता हैक कर लिया गया था और उससे कई अपमानजक ट्वीट किए गए थे, लेकिन बाद में ये ट्वीट हटा दिए गए। हैकर्स ने राहुल गांधी की प्रोफाइल तस्वीर भी हटा दी और खाते का शीर्षक ऑफिसऑफआरजी से बदलकर रिटार्डिड गांधी कर दिया। कांग्रेस ने कहा कि उसे इसमें किसी साजिश का अंदेशा है और यह मौजूदा फासीवादी संस्कृति की अशांत असुरक्षाओं को प्रदर्शित करता है।

देश का सबसे बड़ा रैकेट, भाई-बहन ने छापे 3 करोड़ के 2000 के जाली नोट, 2 करोड़ बाजार में चला दिए!



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.