पंजाब : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ली CM पद की शपथ, सिद्धू बने कैबिनेट मंत्री

Samachar Jagat | Thursday, 16 Mar 2017 10:43:50 AM
Punjab: Captain Amarinder Singh sworn in as CM

चंडीगढ़। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद की शपथ ली। राज्य की 117 से 77 सीटों पर कांग्रेस की जीत में सिरमौर रहे कैप्टन दूसरी बार राज्य के सीएम  बने हैं। इससे पहले वर्ष 2002 से 2007 तक राज्य की कमान उनके हाथ में थी।

कैप्टन के साथ अमृतसर से विधायक नवजोत सिंह सिद्धू, बठिंडा से विधायक मनप्रीत बादल, पटियाला से विधायक ब्रह्म महेंदर, साधू सिंह धर्मसोत, फतेहगढ़ चूडिय़ां सीट से विधायक तृप्त राजेंद्र बाजवा तथा कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री तथा चमकौर साहिब से विधायक चरणजीत सिंह चन्नी, रजिया सुल्ताना, अरुणा चौधरी और ओपी सोनी ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।

विधानसभा में कांग्रेस के 77 विधायक हैं और राज्य में वह अधिकतम 18 मंत्री बना सकती है। हालांकि इन मंत्रियों में सभी की नजर नवजोत सिंह सिद्धू के विभाग पर टिकी है। ऐसी अटकलें है कि उन्हें उपमुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है।

ये बने कैबिनेट मंत्री
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
साधू सिंह धर्मसोत ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
राणा गुरजीत सिंह ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्म महिंद्रा ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की।

इनके पास हैं स्वतंत्र प्रभार
रजिया सुल्ताना ने पंजाब के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली
अरूणा चौधरी ने पंजाब के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.