जनता का फैसला सिर आंखों पर : केजरीवाल

Samachar Jagat | Saturday, 11 Mar 2017 03:07:16 PM
Public verdict on head eyes : Kejriwal

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा और पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रर्दशन पर शनिवार को कहा कि वे जनमत का सम्मान करते हैं और पार्टी भविष्य के लिए अपना अभियान जारी रखेगी। केजरीवाल ने इन राज्यों के चुनावी नतीजों को देखते हुए ट्वीट किया है कि जनता का फैसला सर माथे पर।

सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की। हमारा संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि यह हमारा पहला अनुभव है। अब हमें देखना है कि हमसे कहां चूक हुई। हम राजनीति में नए हैं। हम नंबर गेम को बहुत अच्छी तरह से नहीं समझते। हम कठिन मेहनत में विश्वास करते है।

दिल्ली से बाहर गोवा और पंजाब विधानसभा के लिए पहली बार चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी को इन दोनों ही राज्यों से जीत की काफी उम्मीद थी। मतदान बाद सर्वेक्षणों में भी पंजाब में आप और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की बात कही गई थी जिसे देखते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के आवास पर काफी सजावट कर रखी थी हालांकि परिणाम अपेक्षित न आने से जश्न फीका पड़ गया।

हालांकि पार्टी के कई लोगों का अभी भी मानना है कि पंजाब और गोवा के चुनाव नतीजे आम आदमी पार्टी की अपेक्षा के अनुरूप भले ही न हों लेकिन पार्टी की सियासी पहुंच बढ़ी है। इससे  केजरीवाल का कद निश्चित रूप से बढ़ेगा। पार्टी ने दिल्ली के अलावा दूसरे राज्य में पहली बार ठीक-ठाक उपस्थिति दर्ज कराई है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.