दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंची नेपाल की राष्ट्रपति 

Samachar Jagat | Thursday, 20 Apr 2017 08:07:15 PM
President of Nepal reached India on a two-day visit

भुवनेश्वर। नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी गुरुवार को यहां दो दिन की ओडि़शा यात्रा पर पहुंचीं। इस दौरान वह लिंगराज मंदिर और पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करेंगी।

ओडि़शा के राज्यपाल एससी जमीर, वित्त मंत्री प्रदीप कुमार अमात, गृह सचिव असित त्रिपाठी, पुलिस महानिदेशक केबी सिंह ने यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर नेपाल की राष्ट्रपति की अगवानी की।

कार्यक्रम के अनुसार भंडारी यहां मिशन शक्ति भवन में एक महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वह यहां स्थित भगवान लिंगराज मंदिर के दर्शन करने जाएंगी। यह शिव तीर्थस्थल 11वीं सदी का है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वह यहां राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। गृह विभग के सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजकर लगभग 55 मिनट पर वह पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करेंगी और अपराह्न दो बजकर 25 मिनट पर एअर इंडिया के विशेष विमान से नई दिल्ली लौट जाएंगी। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.