गर्भवती पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाने पर व्यक्ति गिरफ्तार

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 01:38:54 AM
Pregnant wife arrested on abetment of suicide

ठाणे महाराष्ट्र। छह महीने की गर्भवती पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 33 वर्षीय एक व्यक्ति को आज यहां गिरफ्तार किया गया।
पीडि़त ताहिरा शेख की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, ताहिरा ने 2011 में वकार जैनुद्दीन शेख से निकाह किया था। शादी के कुछ वर्षों तक 31 वर्षीय ताहिरा गर्भवती नहीं हुई, लेकिन गर्भ ठहरने के बाद विकार ने उसे गर्भपात कराने के लिए विवश किया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने विवाहेत्तर संबंध बना रखे थे जिस पर ताहिरा ने ऐतराज किया था और वह अपने मायके लौट आई थी। वकार ने उसे मनाया और वापस अपने घर लेकर आया। बाद में वह उसका उत्पीडऩ करता रहा जिससे परेशान ताहिरा ने कल रात खुदकुशी कर ली।
घटनास्थल से मिले आत्महत्या पूर्व पत्र में ताहिरा ने खुदकुशी के लिए अपने पति को जिम्मेदार ठहराया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.