प्रणव नेपाल के ऐतिहासिक शहर जनकपुर पहुंचे

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 04:50:09 PM
pranab mukherjee reched janakpur nepal

काठमांडू। भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी अपनी तीन दिवसीय नेपाल यात्रा के बीच आज दोपहर ऐतिहासिक शहर जनकपुर पहुंच गए। मुखर्जी के जनकपुर हवाई अड्डे पहुंचने पर नेपाल के उप प्रधान मंत्री और गृह मंत्री बिमलेंद्र निधि और धनुषा क्षेत्र के मुख्य जिला अधिकारी ने उनकी अगवानी की। मुखर्जी बाद में बुद्ध एयर के एक विमान से जनकपुर के लिए रवाना हो गए।

मुखर्जी यहां राम-जानकी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और जनकपुर नगर पालिका की तरफ से आयोजित एक नागरिक अभिनंदन स्वागत कार्यक्रम में भाग लेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति का अगला पड़ाव पोखरा है जहां वह पूर्व भारतीय गोरखा सैनिकों के एक समूह को संबोधित करेंगे।इस दौरान उनके सम्मान में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रपति पेंशन कैम्प के कार्यकम में हिस्सा लेने के बाद राजधानी काठमांडू लौट जाएंगे।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.