सशस्त्र बलों के मुद्दे पर नहीं होनी चाहिए राजनीति: रिजिजू

Samachar Jagat | Thursday, 03 Nov 2016 03:59:10 PM
Politics should not be the issue of the armed forces: RIJIJU

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कल हिरासत में लिए जाने के मामले पर आज कहा कि मंत्री को हर हिरासत के बारे में जानकारी नहीं होती है लेकिन सशस्त्र बलों के मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। 

जीएनएफसी के दहेज इकाई से रिसाव में चार श्रमिकों की मौत, 13 घायल

पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल की वन रैंक वन पेंशन योजना से असंतुष्ट होकर कल आत्महत्या करने की घटना के बाद गांधी तथा सिसोदिया उनके परिजनों से मिलने के लिए अस्पताल गये थे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। इस बारे में पूछे गए सवाल पर रिजिजू अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। 

भारत को अपनी खिड़कियां दरवाजे खुले रखने चाहिए मुनव्वर राणा

उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि मंत्री को हर हिरासत के बारे में जानकारी हो लेकिन जवानों से जुड़े मुद्दों पर राजनीति करना उचित नहीं है। सेना को राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के सांसद और मुम्बई के पूर्व पुलिस आयुक्त सतपाल सिंह ने कहा कि पुलस को इस मामले से कुशलता से निपटना चाहिए था।       -एजेंसी

 

Read More: 

किशोर के मना करने पर भी जबरन सेक्स रिलेशन बनाती थी ये महिला...

पढ़ाई से जुड़ी गलत जानकारी देने पर चुनाव होगा रद्द : सुप्रीम कोर्ट

नाबालिग लडक़ी चिखती रहीं लेकिन नहीं माना वो और फिर उसने...



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.