चैनल पर प्रतिबंध की आलोचना राजनीति से प्रेरित: नायडू

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 01:08:24 PM
Politically motivated criticism of the ban on the channel: Naidu

चेन्नई। सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने एनडीटीवी इंडिया पर एक दिन का प्रतिबंध लगाने को लेकर आलोचना करने वालों पर हमला करते हुये आज कहा कि ‘देरी से हो रही आलोचना’ स्पष्ट रूप से एक विवाद पैदा करने के लिए ‘ आधी अधूरी सूचना और राजनीति से प्रेरित’ है। 

SP की रजत जयंती पर बोले लालू- यूपी से भाजपा को भगा देंगे

उन्होंने यहां पर संवाददाताओं से कहा कि इस साल जनवरी में पठानकोट में सुरक्षा बल के आतंकवाद विरोधी अभियानों का लाइव कवरेज करने के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर एनडीटीवी के खिलाफ प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर देरी से हो रही आलोचना स्पष्ट रूप से आधी अधूरी सूचना और राजनीति से प्रेरित है। 

वरिष्ठ मंत्री ने बताया, ‘‘तीन नवंबर 2016 को सरकार के निर्णय के सार्वजनिक होने के एक दिन बाद ऐसी प्रतिक्रियाएं सामने आयी जो स्पष्ट रूप से बिना बात विवाद पैदा करने की भावना से प्रेरित है ।’’

महागठबन्धन के बारे में मुलायम से पूछिये:शरद

उन्होंने जोर देकर कहा कि लोगों को जानना चाहिए कि 2005-14 के दौरान सप्रंग सरकार ने 21 मामलों में कई टीवी चैनलों को बंद करने का आदेश दिया था। एक दिन से दो महीने की समयावधि के दौरान ‘वयस्क’ प्रमाणपत्र वाली फिल्म दिखाये जाने वाले 13 मामले थे। उन्होंने बताया कि एक स्टिंग ऑपरेशन दिखाने पर एक चैनल को 30 दिनों के लिए बंद कर दिया गया था।                   -एजेंसी

 

Read More:

मां की अपील पर पिघला लश्कर आतंकी का दिल, किया समर्पण

निर्वाचन आयोग करेगा प्रवासी भारतीय मतदाताओं का ऑनलाइन सर्वेक्षण

अपनी इस हरकत पर शर्मिंदा हुई बिपाशा,  किस्से मांग रही माफ़ी ! जाने 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.