पुलिस ने दबोचा 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश

Samachar Jagat | Friday, 17 Mar 2017 11:24:02 PM
Police prize money worth Rs 25 thousand

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने हवालात की सलाखें तोड़ कर फरार हुए इनामी बदमाश लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त एम एन तिवारी ने बताया कि 22 वर्षीय लाल सिंह को एक नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में जेल की सजा हुई थी। उसे नांगलोई थाने में हवालात में रखा गया था। करीब आठ महीने पहले वह हवालात से भाग निकला था। पुलिस ने उसके सिर पर 25 हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था। 

लाल सिंह के गुडग़ांव में होने की खुफिया जानकारी 13 मार्च को हासिल होते ही पुलिस ने तुरंत जाल बिछाकर कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हवालात से फरार होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा और इस दौरान राजस्थान और हरियाणा में छुपता रहा।

पुलिस के अनुसार लाल सिंह पेशे से चालक है। पुलिस उसके खिलाफ और तहकीकात कर रही है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.