राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा-भाजपा शासित राज्यों में बढ़ी अराजकता

Samachar Jagat | Monday, 22 May 2017 03:44:56 PM
PM modi should reply about Anarchy in BJP ruling states says Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा, राहुल गांधी ने ट्वीट कर हमला बोलते हुए कहा की भाजपा शासित राज्यों में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के कारण अराजकता का माहौल पैदा हो गया है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शासित कई राज्यों में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हो रही है और लोग अराजकता पर उतर आएं हैं। राजस्थान की घटना के बाद अब झारखंड में भीड़ ने तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी। 

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए ट्वीट किया भाजपा शासित राज्यों राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और अब झारखंड में भी अराजकता का माहौल है और वहां कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है।

क्या प्रधानमंत्री इसका जवाब देंगे। इस संबंध में उन्होंने अखबार में छपी वह तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें खून से लथपथ एक व्यक्ति पीट रहे लोगों से अपने जीवन की भीख मांग रहा है। गौरतलब है कि झारखंड के जमशेदपुर में भीड़ ने दो दिन पहले बच्चा चुराने का आरोप लगाकर तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.