विजय जुलूस में पैदल चलकर भाजपा कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी

Samachar Jagat | Sunday, 12 Mar 2017 07:24:59 PM
PM Modi reached the BJP office on foot in the victory procession

नई दिल्ली। यूपी और उत्तराखंड में जबरदस्त जीत के बाद भाजपा ने दिल्ली में विजय जुलूस निकाला। इस दौरान पीएम मोदी पैदल चलकर ही भाजपा के दफ्तर पहुंच गए। मोदी को  देखकर कार्यकर्ताओं के हुजूम ने जोशीले नारे लगाए। पीएम मोदी ने भी समर्थकों का गर्मजोशी से अभिवादन स्वीकार किया।
यहां प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं व देशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा, जिस तरह से भारत में मतदान का प्रतिशत बढ़ रहा है, जिस तरह से राजनीतिक दलों के अलावा जनता भी चुनाव से जुड़ रही है, यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इतनी बड़ी जीत राजनीतिक विश्लेषकों को फिर से सोचने पर मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार गरीब जनता भी विकास के लिए मतदान करने के लिए आगे आई। उन्होंने कहा कि युवाओं व महिलाओं के समूहों में मुझे नया भारत दिखाई दे रहा है। मुझे नए हिंदुस्तान की नीव दिखाई दे रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.