मन की बातः प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो का किया जिक्र, महिलाओं के योगदान पर दी बधाई

Samachar Jagat | Sunday, 26 Feb 2017 11:44:12 AM
pm modi man ki baat 29 editin ISRO statement: Prime Minister, congratulates women's contributions

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 29वीं बार मन की बात की। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की वजह से केंद्र को कार्यक्रम को दिखाने से पहले चुनाव आयोग से इजाजत लेनी पड़ती है।

चुनाव आयोग ने इस शर्त पर इजाजत दी है कि पीएम मोदी इस तरह की कोई बात नहीं करेंगे जिससे चुनाव वाली जगहों पर असर पड़े। मोदी ने अपनी मन की बात में इसरो का जिक्र किया।

मोदी ने कहा कि इसरो ने पिछले कुछ वर्षों में देश का नाम काफी रोशन किया है। मोदी ने इसरो द्वारा छोड़ी गई 104 सेटेलाइट का भी जिक्र किया। मोदी ने बताया कि किस देश की कौन सी सेटेलाइट को इसरो लेकर गया था।

मोदी ने इसरो की कामयाबी में महिलाओं और युवाओं के योगदान की भी बात की। मोदी ने कहा कि इसरो की टीम उनकी और देशवासियों की बधाई की पात्र है।

मोदी ने डिजिधन योजनाओं का भी जिक्र किया। मोदी ने बताया कि उसमें व्यापारी, किसान, घरेलू महिलाओं को पुरस्कार दिया जा रहा है। इसके अलावा मोदी ने युवाओं से आग्रह किया कि वे लोगों को जाकर ‘भीम’ ऐप के बारे में सिखाएं।

उन्होंने कहा की किसानों के परिश्रम से इस वर्ष रिकॉर्ड अन्न उत्पादन हुआ है। इस वर्ष देश में लगभग 2 हजार 700 लाख टन से भी ज्यादा खाद्यान्न का उत्पादन हुआ है। किसान परंपरागत फसलों के साथ-साथ देश के गरीब को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग दालों की भी खेती करें। क्योंकि दाल से ही सबसे ज्यादा प्रोटीन गरीब को प्राप्त होता है। 

हमारे देश की अर्थव्यवस्था के मूल में कृषि का बहुत बड़ा योगदान है। गांव की आर्थिक ताकत, देश की आर्थिक गति को ताकत देती है। किसानों के परिश्रम से इस वर्ष रिकॉर्ड अन्न उत्पादन हुआ है। इस वर्ष देश में लगभग 2 हजार 700 लाख टन से भी ज्यादा खाद्यान्न का उत्पादन हुआ है।

तेलंगाना में अधिकारियों ने स्वयं टॉइलट की सफाई कर लोगों को दिखाया और नई तकनीक का इस्तेमाल सिखाया। सिद्ध हो चुका है कि छह सदस्यीय परिवार के लिए ट्विन पिट टॉइलट उपयोगी है। यह 5 साल में भर जाता है तो आसानी से खाली किया जा सकता है और खाद के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

पीएम मोदी ने कहा कि इसी महीने आयोजित ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप में हमारी टीम ने गौरव बढ़ाया। हमें दिव्यांग खिलाड़ियों पर गर्व है। इसी महीने आयोजित ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप में हमारी टीम ने गौरव बढ़ाया। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.