ट्रंप से ‘बेहतर’ हैं पीएम मोदी : कन्हैया कुमार

Samachar Jagat | Saturday, 03 Dec 2016 12:58:25 AM
PM Modi better than Trump says Kanhaiya Kumar

मुंबई। जेएनयू छात्र नेता कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ‘‘बेहतर’’ हैं। कुमार यहां टाइम्स लिटफेस्ट में ‘‘फ्रॉम बिहार टू तिहाड़’’ पर एक सामूहिक परिचर्चा में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि नरेंद्र मोदी से तमाम मतभेद हों, इसके बावजूद मोदी ट्रंप से बेहतर हैं। दुनियाभर में अधिनायकवादी भावना बढ़ी है और अगर आप देखें कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जिस तरह की भाषा इस्तेमाल हुई है, प्रवासियों और महिलाओं के खिलाफ अभूतपूर्व बयान दिए गए।

कुमार पर इस साल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कथित तौर पर ‘‘राष्ट्रविरोधी’’ नारेबाजी के मामले में देशद्रोह का आरोप लगा था।

छात्र नेता ने महान अफ्रीकी-अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग का उद्धरण देते हुए कहा कि बुरे लोग इसलिए नहीं चिल्लाते कि वे शक्तिशाली हैं बल्कि अच्छे लोगों के खामोश रहने से ऐसा होता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.