PM मोदी दुनिया के 10 सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार

Samachar Jagat | Thursday, 15 Dec 2016 09:17:24 AM
PM Modi Among Top 10 Most Powerful leaders In World Forbes

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोब्र्स ने दुनिया की शीर्ष दस प्रभावशाली हस्तियों में जगह दी है। इससे पहले लोकप्रियता के मामले में टाइम मैगजीन के ऑनलाइन सर्वे में पीएम मोदी पहले स्थान पर रहे थे। रूस के राष्ट्रपति लगातार चौथे साल फोब्र्स की सूची में पहली पायदान पर रहे। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरी और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल तीसरी पायदान पर रहीं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को चौथा स्थान मिला। पोप फ्रांसिस 5वीं पायदान पर हैं।

फोब्र्स ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकातों के साथ वैश्विक नेता के तौर पर अपनी छवि को मजबूत किया है। जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों से निपटने के प्रयासों में वह महत्वपूर्ण हस्ती बनकर उभरे हैं।  जलवायु परिवर्तन पर पेरिस में हुए समझौते ने ग्लोबल वार्मिंग के कारण खतरे का सामना कर रही करोड़ों की आबादी को राहत वाली खबर दी है। दुनिया में 7 अरब 40 करोड़ लोग हैं, लेकिन ये 74 पुरुष और महिलाएं दुनिया बदलने का काम कर रहे हैं।

फोब्र्स हर दस करोड़ की आबादी के हिसाब से एक व्यक्ति को सूची में शामिल करती है। फोब्र्स ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले का भी उल्लेख किया। इस पर देश से लेकर दुनिया तक चर्चा है। सूची में 38वें नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी हैं। पत्रिका ने कहा कि तेल एवं गैस क्षेत्र के दिग्गज अंबानी ने भारत के बेहद प्रतिस्पर्धी टेलीकॉम सेक्टर में 4जी सेवा जियो के जरिये सस्ते इंटरनेट की नई जंग छेड़ दी है।

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा 48वें, माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्या नदेला 51वें, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग 10 वें, एप्पल के सीईओ टिम कुक 32वें और आईएस नेता अबु बक्र अल बगदादी 57वें स्थान पर रहे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.