लोगों ने नोटबंदी समेत विभिन्न सुधारों का स्वागत किया है : नायडू

Samachar Jagat | Sunday, 05 Mar 2017 04:40:45 AM
People have welcomed reforms Notbandi including: Naidu

विशाखापत्तनम। केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि देश में लोगों ने नोटबंदी समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए सुधारों का स्वागत किया है।

शहरी विकास मंत्री ने यहां कहा, ‘‘भारत बेहद तेजी से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास कर रहा है। देश में लोगों ने नोटबंदी समेत प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए सुधारों का स्वागत किया है।’’

उन्होंने कहा कि यद्यपि देश में प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और प्रतिभाशाली युवा थे, लेकिन देश ने कांग्रेस के पिछले 60 वर्षों के शासन में विकास नहीं किया।

मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने विकास के लिए सारे कदम उठाकर पिछले ढाई वर्षों में हालात को बदला है और समाज के सभी वर्गों की आर्थिक दशा में सुधार किया है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि राजग सरकार आंध्र प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसने राज्य के विभाजन की वजह से कई समस्याओं का सामना किया है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.